जरुरी जानकारी | वैश्विक कंटेंट के लिए वनप्लस की लायंसगेट प्ले के साथ साझेदारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वनप्लस के टीवी पर लायंसगेट प्ले के माध्यम से कई प्रकार के कंटेंट उपलब्ध कराये जायेंगे। इसमें उपयोगकर्ता अलग-अलग तरह के और अधिक कंटेंट का आनंद उठा सकेंगे।’’
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वनप्लस के टीवी पर लायंसगेट प्ले के माध्यम से कई प्रकार के कंटेंट उपलब्ध कराये जायेंगे। इसमें उपयोगकर्ता अलग-अलग तरह के और अधिक कंटेंट का आनंद उठा सकेंगे।’’
उसने कहा कि वनप्लस टीवी पर लायंसगेट प्ले की सुविधा ऑक्सीजनप्ले में उपलब्ध रहेगी।
लायंसगेट प्ले दरअसल पुरस्कार विजेता फिल्में, बॉक्स ऑफिस हिट और स्थानीय फिल्मों के प्रसारण के लिए जाना जाता है।
वनप्लस इंडिया के मुख्य रणनीति अधिकारी नवनीत नकरा ने कहा, ‘‘वनप्लस स्मार्ट टीवी के जरिये हमारा उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को शानदार अनुभव प्रदान करना है। लायंसगेट प्ले के साथ साझेदारी हमारे वनप्लस टीवी उपयोगकर्ताओं को विशेष सामग्री उपलब्ध कराएगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)