एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक युवक की मौत, दो अन्य घायल, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार अतरौली थाने में तैनात चौकीदार रघुनाथ कस्बे में रविवार की देर रात अपने खेत में लगी आलू की फसल को पेयजल की आपूर्ति करने वाली टंकी से पानी देने लगा ।

देश की खबरें | विवाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक युवक की मौत, दो अन्य घायल, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार अतरौली थाने में तैनात चौकीदार रघुनाथ कस्बे में रविवार की देर रात अपने खेत में लगी आलू की फसल को पेयजल की आपूर्ति करने वाली टंकी से पानी देने लगा ।

उन्होंने बताया कि इस पर पूर्व ऑपरेटर मंगला पांडेय मोबाइल से रघुनाथ का वीडियो बनाने लगा, जिसका उसने विरोध किया तो उनके बीच मारपीट शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि मारपीट के बीच मंगला के भतीजे रजत पांडेय (26) शानू पांडेय (28) और विशाल पांडेय (24) बीच बचाव करने लगे। इसी बीच मंगला पांडेय निकट स्थित अपने घर की छत पर चढ़ गया और अपनी दो नाली बंदूक से गोलीबारी शुरू कर दी ।

उसने ताबड़तोड़ सात गोलियां चलायी जिससे इसमें रजत पांडेय की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि शानू व विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

रघुनाथ के बेटे अन्नू ने अतरौली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने मंगला पांडेय की मोटर साइकिल में पुलिस के सामने ही आग लगा दी और कार में तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची जिसके बाद आरोपी को बंदूक सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गोली लगने वाले दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुयी है और उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भेजा गया है। घटना के बाद से कस्बे में तनाव बना है। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).