एजेंसी न्यूज

कर्नाटक में कथित खाद्य विषाक्तता के कारण एक महिला की मौत, 70 अन्य अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक में बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्र के होसकोटे में खाद्य विषाक्तता के एक संदिग्ध मामले में एक महिला की मौत हो गई जबकि 70 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

कर्नाटक में कथित खाद्य विषाक्तता के कारण एक महिला की मौत, 70 अन्य अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु, 25 दिसंबर: कर्नाटक में बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्र के होसकोटे में खाद्य विषाक्तता के एक संदिग्ध मामले में एक महिला की मौत हो गई जबकि 70 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि खाद्य विषाक्तता का कारण इलाके में एक पूजा स्थल पर चढ़ाया गया खाद्य पदार्थ है. पुलिस के मुताबिक अस्पताल में भर्ती हुए लोगों में से कुछ को छुट्टी दे दी गई है जबकि अन्य का अब भी इलाज चल रहा है.

स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है. उन्होंने बताया कि इसके खाद्य विषाक्तता का मामला होने का संदेह है, जांच प्रारंभिक चरण में है इसलिए फिलहाल सटीक कारण का पता नहीं लगाया जा सकता है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शनिवार को उनमें से अधिकांश होसकोटे शहर के एक मंदिर में गए थे जहां उन्होंने 'प्रसाद' खाया था. एक दिन बाद उनमें से कुछ लोगों को पेचिश और उल्टी की शिकायत हुई जिसके बाद वे इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचे.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन्हीं लक्षणों की शिकायत करने वाली एक महिला को रविवार अपराह्न एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज सुबह उसकी मौत हो गई. कई अन्य लोगों को भी पेचिश और उल्टी की शिकायत होने के बाद रविवार सुबह अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमारे पास जानकारी है कि करीब 70 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे पांच अस्पतालों को चिह्नित किया है, जिनमें सबसे ज्यादा मरीज भर्ती हैं.

स्थिति को देखते हुए एक अस्पताल में उन्होंने आईसीयू के मरीजों के इलाज के लिए एक पूरी मंजिल को आरक्षित रखा है. मरीजों को संदेह है कि शनिवार को उन्होंने मंदिर में जो प्रसाद खाया था, उसी में कुछ गड़बड़ी रही होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इन मरीजों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं. अभी तक हमने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.9 हमारी जांच शुरुआती चरण में है. हम स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत का इंतजार कर रहे हैं. बयानों और उनकी शिकायतों के आधार पर हम जल्द ही मामला दर्ज करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2023 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).