MP Fire Break इंदौर में घर में भीषण आग लगने से एक महिला की मौत, बेटा बुरी तरह झुलसा
इंदौर में दो मंजिला इमारत स्थित घर में मंगलवार को भीषण आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और उनका बेटा बुरी तरह झुलस गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
इंदौर (मध्यप्रदेश), 20 फरवरी : इंदौर में दो मंजिला इमारत स्थित घर में मंगलवार को भीषण आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और उनका बेटा बुरी तरह झुलस गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के एक घर में भीषण आग लगने से अनीता गोयल (48) और उनका बेटा मयंक गोयल (25) बुरी तरह झुलस गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उन्होंने बताया कि महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और उनके बेटे का उपचार जारी है.अग्निकांड की शिकार महिला के पड़ोसियों का कहना है कि वह लकवे से पीड़ित होने के कारण समय रहते घर से बाहर नहीं निकल सकी और लपटों में घिर गई. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : Maratha Reservation: मराठा आरक्षण बिल को मिली मंजूरी, महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर मना जश्न- VIDEO
अधिकारी ने बताया कि जिस घर में आग लगी, वह दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर था, जबकि इसके आधार तल पर किराने की दुकान है. उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

