देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कार पर शिलाखण्ड गिरने से एक महिला की मौत, तीन घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में बृहस्पतिवार को एक वाहन पर एक शिलाखण्ड गिर गया, जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इटानगर, चार अप्रैल अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में बृहस्पतिवार को एक वाहन पर एक शिलाखण्ड गिर गया, जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन में चार लोग सवार थे और ये पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट से पंगीन की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि सुबह के समय गालिंग और केबांग गांवों के बीच भूस्खलन होने से एक शिलाखण्ड वाहन पर जा गिरा जिससे यह हादसा हुआ।
उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल सियांग जिले के पांगिन से लगभग छह किमी दूर है।
मृतक महिला की पहचान शांति गाओ के रूप में हुई है। वह लगभग पचास वर्ष की थीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक समेत अन्य यात्री बच गए और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
जिला प्रशासन ने लोगों को पासीघाट-आलो रोड पर यात्रा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि इस मार्ग पर भूस्खलन का खतरा है।
सियांग जिले में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे कई मार्गों का संपर्क टूट गया।
अधिकारियों ने बताया कि सियांग के बाबुक और केबांग गांवों के बीच भारी भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कई स्थानों पर संपर्क टूट गया और सैकड़ों वाहन फंस गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

