एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में बृहस्पतिवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

श्रीनगर, 23 सितंबर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में बृहस्पतिवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के जैनपुरा इलाके के काशवा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. बल ने भी गोलीबारी का उचित जवाब दिया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: शोपियां में सुरक्षा बलों को सफलता, आम नागरिक पर गोली चलाने वाला आतंकी ढेर

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक एक आतंकवादी मारा गया है और मुठभेड़ अब भी जारी है. आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और न ही यह पता लगा है कि वह किस संगठन से जुड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).