Rajouri's Anti-Terrorist Operation: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया- सेना
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के घने जंगली क्षेत्र में जारी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक आतंकवादी को मार गिराया, जबकि अन्य आतंकवादी के घायल होने की संभावना है। सेना ने यह जानकारी दी.
राजौरी/जम्मू, छह मई: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के घने जंगली क्षेत्र में जारी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक आतंकवादी को मार गिराया, जबकि अन्य आतंकवादी के घायल होने की संभावना है. सेना ने यह जानकारी दी. यहां जारी अभियान के दौरान शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया. यह भी पढ़ें: Rajouri's Anti-Terrorist Operation: राजौरी के आतंकवाद रोधी अभियान का जायजा लेने जम्मू पहुंचे राजनाथ
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘राजौरी सेक्टर के कांडी वन में जारी सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान में सुबह करीब सात बजे आतंकवादियों की घेराबंदी की गई.’’ उन्होंने बताया, ‘‘इसके बाद हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया और एक आतंकवादी संभवत: घायल हुआ है.’’
उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी के पास से एके-56 राइफल, चार मैगजीन, 56 गोलियां, नौ एमएम का एक पिस्तौल, उसके तीन मैगजीन और तीन ग्रेनेड बरामद किए गए. उन्होंने कहा कि आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है, साथ ही यह भी फिलहाल पता नहीं चल सका है कि वह किस संगठन से जुड़ा था. प्रवक्ता ने बताया कि अभियान जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

