देश की खबरें | कर्नाटक में विधान परिषद की एक सीट पर 15 मार्च को होगा उपचुनाव : निर्वाचन आयोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष रहे एसएल धर्मेगौड़ा के निधन से खाली हुई सीट पर 15 मार्च को उपचुनाव कराया जाएगा।

बेंगलुरु, 18 फरवरी निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष रहे एसएल धर्मेगौड़ा के निधन से खाली हुई सीट पर 15 मार्च को उपचुनाव कराया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक, उपचुनाव की अधिसूचना 25 फरवरी को जारी की जाएगी और नामांकन भरने की आखिरी तारीख चार मार्च होगी जबकि आठ मार्च तक नाम वपस लिए जा सकेंगे।

आयोग ने बताया कि विधान परिषद की इस सीट के लिए विधायक 15 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कर सकेंगे और उसी दिन मतों की गिनती होगी।

निर्वाचान आयोग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया 18 मार्च से पहले संपन्न हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जनता दल (सेकुलर) के विधान पार्षद धर्मेगौड़ा का शव 29 दिसंबर की सुबह कर्नाटक के चिक्कमंगलुरु जिले में रेल पटरी के पास मिला था। पुलिस का दावा है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\