जरुरी जानकारी | दिल्ली हवाई अड्डे की एक हवाईपट्टी तीन महीने तक बंद रहेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डे की एक हवाईपट्टी मरम्मत कार्यों के लिए 11 सितंबर से लेकर करीब तीन महीनों तक बंद रहेगी।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त दिल्ली हवाई अड्डे की एक हवाईपट्टी मरम्मत कार्यों के लिए 11 सितंबर से लेकर करीब तीन महीनों तक बंद रहेगी।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल चार हवाईपट्टी और तीन टर्मिनल हैं। यहां से रोजाना करीब दो लाख यात्री आवागमन करते हैं।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने बृहस्पतिवार को एक सूचना में कहा कि इस हवाई अड्डे की हवाईपट्टी संख्या 10/28 मरम्मत कार्यों की वजह से 11 सितंबर से लेकर 15 दिसंबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

मरम्मत की वजह से इस हवाईपट्टी पर परिचालन बंद रहने से इसे नए टैक्सीवे से जोड़ने का निर्माण कार्य इस दौरान पूरा किया जाएगा।

पिछले महीने दिल्ली हवाई अड्डे पर ईस्टर्न क्रॉस टैक्सीवे की शुरुआत की गई थी। इसके अलावा चौथी हवाईपट्टी भी 14 जुलाई को ही शुरू की गई थी।

एक हवाईपट्टी पर विमानों की आवाजाही बंद होने का सामान्य परिचालन पर कोई प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका नहीं है। दरअसल हवाईअड्डे पर तीन अन्य हवाईपट्टियां भी मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\