देश की खबरें | नाले का हिस्सा धंसने से पीडब्ल्यूडी के एक मजदूर की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को एक नाले का कुछ हिस्सा धंस जाने से नाले की सफाई के लिए उसमें उतरे एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

नयी दिल्ली, 15 मई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को एक नाले का कुछ हिस्सा धंस जाने से नाले की सफाई के लिए उसमें उतरे एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रमेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि पंकज (26) और जितेंद्र (35) इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये तीनों लोक निर्माण विभाग में काम करते थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विनीता मैरी जयकर ने कहा कि हौज खास पुलिस थाने को शाम 5.47 बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर से मामले की जानकारी मिली । कुमार को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पंकज और जितेंद्र बयान देने की हालत में नहीं हैं।

अधिकारी ने बताया कि जांच में पाया गया कि वे अगस्त क्रांति मार्ग पर नीति बाग के आगे काम कर रहे थे और नाले की सफाई के लिए उसमें उतरे थे। इस दौरान नाले का एक हिस्सा उन पर ढह गया।

पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान