देश की खबरें | तिहाड़ में साथी कैदी के साथ हाथापाई के बाद एक कैदी की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिहाड़ जेल की एक बैरक में एक कैदी के साथ हाथापाई हो जाने के बाद 20 वर्षीय एक कैदी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 24 अगस्त तिहाड़ जेल की एक बैरक में एक कैदी के साथ हाथापाई हो जाने के बाद 20 वर्षीय एक कैदी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि भलस्वा डेयरी निवासी समीर खान को लूटपाट के एक मामले में तिहाड़ केंद्रीय कारागार संख्या पांच में रखा गया था।
जेल प्राधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार को सुबह करीब नौ बजे हुई।
अधिकारियों ने बताया कि दो कैदियों के बीच हाथापाई हो गई और इसी दौरान सिर में चोट लग जाने के कारण खान बेहोश हो गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अन्य कैदियों ने जेल प्राधिकारियों को घटना की सूचना दी और खान को जेल के दवाखाने ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि उसे बाद में दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि खान के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। दोनों कैदियों के बीच मुठभेड़ का दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
एक अधिकारी ने बताया कि जांच की कार्यवाही एक मजिस्ट्रेट द्वारा की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)