विदेश की खबरें | जेलेंस्की के गृहनगर में रूस के मिसाइल हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत, 52 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि ये हमले यूक्रेन पर रूस द्वारा रातभर किए गए हमलों में शामिल हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने बताया कि ये हमले यूक्रेन पर रूस द्वारा रातभर किए गए हमलों में शामिल हैं।

इस बीच, रूस उन क्षेत्रों में स्थानीय चुनाव में राजनीतिक रूप से अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है जिन्हें उसने अवैध रूप से रूस के साथ मिला लिया है। इनमें कुछ ऐसे भी इलाके हैं जिन पर उसका अब भी पूर्ण नियंत्रण नहीं है।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह इन ‘‘फर्जी चुनावों’’ को मान्यता नहीं देता है।

बीती रात हुए इन हमलों से कुछ ही दिन पहले पूर्वी यूक्रेन के एक बाजार पर किए गए हमले में 16 लोग मारे गए और रोमानिया में ड्रोन का मलबा मिला। इससे स्थानीय लोगों में यह डर फैल गया कि युद्ध यूक्रेन से सटे नाटो के सदस्य देश में भी फैल सकता है।

जेलेंस्की के गृहनगर क्रीव्यी रिह में शुक्रवार को हुए हमले में दस इमारतें नष्ट हो गईं। यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लीमेंखो के अनुसार मलबे से निकाले गए तीन लोगों की हालत गंभीर है।

क्लीमेंखो द्वारा टेलीग्राम पर सार्वजनिक की गयी तस्वीरों में एक भवन से आग की लपटें उठती हुईं तथा आपात सेवाओं के लोग घायलों को बचाते हुए दिखे।

उन्होंने बताया कि दक्षिण यूक्रेन के खेरसोन क्षेत्र के ओडराडोकामियांका गांव में भी शुक्रवार को रूसी हमले में तीन लोगों की मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now