विदेश की खबरें | पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में एक पुलिस अधिकारी और दो बच्चों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें एक पुलिस अधिकारी और दो बच्चों की मौत हो गयी।
पेशावर (पाकिस्तान), नौ जुलाई पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें एक पुलिस अधिकारी और दो बच्चों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के अशांत लक्की मारवत जिले में हुई जब एक मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारी की कार पर हमला कर दिया था। कार में सवार दो महिलाएं किसी तरह बच गयीं।
इस घटना में आठ से 12 साल के दो बच्चों की मौत हो गयी।
पुलिस अधिकारी का परिवार चिकित्सा उपचार के लिए पेशावर जा रहा था तभी बंदूकधारियों ने कुर्रम टोल प्लाजा के समीप उनके वाहन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
बचाव दलों ने पीड़ितों को एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और दोषियों को पकड़ने के लिए एक तलाश अभियान चलाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

