देश की खबरें | ठाणे में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस ने जांच शुरू की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में अज्ञात लोगों ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, दो जुलाई महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में अज्ञात लोगों ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम करीब सात बजे कल्याण के ‘100 फुट रोड’ पर हुई। उसने कहा कि हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया कि दो-तीन लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित से कुछ बात करने के बाद उस पर चाकू से वार किया और फरार हो गए।
कोलशेवाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के साथ आए एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर कोलशेवाडी पुलिस ने सोमवार रात को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

