एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के नारायणा पार्क में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली में एक पार्क से गुजरते समय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के नारायणा पार्क में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

नयी दिल्ली, एक दिसंबर पश्चिमी दिल्ली में एक पार्क से गुजरते समय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि छह महीने पहले इसी तरह के हमले में उसके भाई की भी हत्या की गई थी।

पुलिस ने शनिवार को हुई इस वारदात के आरोप में दो नाबलिगों को पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार रात आठ बजे नारायणा में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई है।

पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मनोज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है और दो नाबालिगों को पकड़ा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मनोज के परिजनों को इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने का संदेह है और उन्होंने गहन जांच की मांग की है। हम इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि मनोज के छोटे भाई की भी छह महीने पहले नारायणा में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि अब तक दोनों घटनाओं के एक-दूसरे से जुड़े होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2024 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).