देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चला दीं, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गाजियाबाद (उप्र), 29 अप्रैल गाजियाबाद में एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चला दीं, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात लोनी सीमा पुलिस थाना क्षेत्र में एक बस डिपो के पास एक कैंटीन में हुई।
अपर पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) भास्कर वर्मा ने बताया कि गौरव अपने दोस्तों के साथ जागरण से लौट रहा था तभी तीन लोगों ने पहले उसके दोस्त आदित्य के साथ हाथापाई की और मारपीट कर लगे।
उन्होंने बताया कि गौरव ने हस्तक्षेप किया तो निखिल और उसके दो साथियों ने उस पर सात बार गोलियां चला दीं।
वर्मा ने बताया कि उसके दोस्तों ने गौरव को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि गौरव की जांघ, हाथ और पैर पर गोली लगी हैं और परिवार के सदस्यों की शिकायत पर निखिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

