देश की खबरें | उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में दो पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर (उप्र), 26 मई मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में दो पक्षों के विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात मीरापुर थाना क्षेत्र के भुम्मा गांव की है जहां दो समूहों के बीच झड़प हो गई।
उसने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जिसकी पहचान महकार सिंह (60) के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बंसल ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गयी हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

