देश की खबरें | ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति वायरस का नया स्वरूप पाया गया: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन से तमिलनाडु लौटे एक व्यक्ति के नमूने में कोरोना वायरस संक्रमण का नया स्वरूप पाया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 29 दिसंबर ब्रिटेन से तमिलनाडु लौटे एक व्यक्ति के नमूने में कोरोना वायरस संक्रमण का नया स्वरूप पाया गया है।

स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि व्यक्ति को यहां ‘किंग इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन एंड रिसर्च’ में एक अलग कक्ष में पृथक-वास में रखा गया है, जबकि उसके साथ यात्रा करने वालों और उसके संपर्क में आए लोगों की जांच की गई है तथा वे संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र ने राज्य के एक व्यक्ति के नमूने में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के पाए जाने की पुष्टि की है।’’

राधाकृष्णन ने कहा कि व्यक्ति का मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के निर्देश पर संस्थान में एक अलग विंग के एक पृथक कक्ष में उपचार किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिन में पहले बताया था कि ब्रिटेन से भारत लौटे छह लोगों के नमूनों में वायरस का नया स्वरूप पाया गया है।

राधाकृष्णन ने कहा कि ब्रिटेन से 25 नवंबर के बाद 2,200 से अधिक लोग तमिलनाडु आए हैं और सभी की आरटी-पीसीआर जांच की गई है। इनमें से मंगलवार तक 17 लोग संक्रमित पाए गए।

उन्होंने कहा कि जहां तक उपचार एवं मौजूदा जांच प्रोटोकॉल की बात है, तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचित किया है कि इनमें किसी प्रकार के बदलाव की आवश्यकता नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव