देश की खबरें | दिल्ली के कमला मार्केट क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के कमला मार्केट क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े के बाद दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ अगस्त मध्य दिल्ली के कमला मार्केट क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े के बाद दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी।
उसने बताया कि आरोपी इरफान शेख (35) को व्यक्ति की हत्या को लेकर गिरफ्तार किया गया है जबकि सह आरोपी फरार है।
पुलिस ने बताया कि शेख माता सुंदरी मार्ग का निवासी है तथा वह कबाड़ बीनने का काम करता है और शराब पीने का आदी है। पुलिस के अनुसार दूसरा आरोपी फरार है।
पुलिस का कहना है कि जिसकी हत्या की गयी है उसकी तत्काल पहचान नहीं हो पायी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमला मार्केट थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

