देश की खबरें | यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में वाहनों के टकराने से एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार तड़के नोएडा से आगरा की तरफ जा रहा एक वाहन धुंध में डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गया। इसके बाद पीछे आ रही तीन स्लीपर बसें एक दूसरे से टकरा गईं। इस दुर्घटना में इन बसों में से एक बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह से अधिक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 14 जनवरी यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार तड़के नोएडा से आगरा की तरफ जा रहा एक वाहन धुंध में डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गया। इसके बाद पीछे आ रही तीन स्लीपर बसें एक दूसरे से टकरा गईं। इस दुर्घटना में इन बसों में से एक बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह से अधिक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद लोग अपने वाहनों से निकलकर सड़क किनारे खड़े हो गए। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

पुलिस के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर अमरूद लेकर जा रहा एक वाहन थाना बलदेव क्षेत्र में (किमी संख्या 135 के समीप) कोहरे में दृष्यता कम हो जाने के कारण डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। पुलिस के अनुसार इससे उक्त वाहन में भरे अमरूद भी सड़क पर बिखर गए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उक्त वाहन के पीछे आ रही तीन स्लीपर बसें एक के पीछे एक टकरा गईं। इस दुर्घटना में उनमें से एक बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह से अधिक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

बलदेव थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया, ‘‘धुंध में वाहनों के टकराने पर उनमें सवार लोग जान बचाने को चीख-पुकार मचाते हुए बाहर निकल कर किनारे आकर खड़े हो गए। हादसे की सूचना पर पीआरवी, टोल चौकी एवं बलदेव पुलिस के अलावा एक्सप्रेस-वे कर्मी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया और सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा कर आवागमन सुचारू कराया गया।

टोल चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक और घायलों के नाम पता की जानकारी पता करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\