एजेंसी न्यूज

Jaipur Fire Breaks: जयपुर में फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति झुलसा

जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर बृहस्पतिवार को एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गयी, जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Jaipur Fire Breaks: जयपुर में फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति झुलसा
Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

जयपुर, 6 जून : जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर बृहस्पतिवार को एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गयी, जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. बजाज नगर के थानाधिकारी रण सिंह ने बताया कि हादसा तीन मंजिला इमारत में हुई. इमारत की ऊपरी मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर में करीब 30 छात्र मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है.

उन्होंने बताया कि 'शॉर्ट सर्किट' के कारण ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी. दूसरी मंजिल पर मौजूद एक व्यक्ति बाहर निकलते समय मामूली रूप से झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह भी पढ़ें : तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया और गोगी गिरोह के कैदी भिड़े, एक बंदी को नुकीला सुआ घोंपा

उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए इस व्यस्त मार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए रोकना पड़ा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).