देश की खबरें | रायगढ़ में पुलिस के वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, कांस्टेबल पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुलिस के वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, एक सितंबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुलिस के वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम एक झुग्गी बस्ती की है। पुलिस की एक टीम वहां जुआरियों के एक समूह को पकड़ने गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद वाहन एक कॉलेज परिसर की दीवार से जा टकराया तथा क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पनवेल पुलिस थाने को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि कुछ लोग एक कॉलेज के पास मैदान में जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम शाम करीब चार बजकर 50 मिनट पर जीप से वहां पहुंची। पुलिस को देख जुआरी भागने लगे।’’

हंगामे के दौरान पुलिस वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन से एक झुग्गीवासी अशोक शिवराम मंजुले को टक्कर लग गई। मंजुले को गंभीर चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर की दीवार से टकराने के कारण पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि वाहन चला रहे कांस्टेबल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेज गति से गाड़ी चलाना), 337 (चोट पहुंचाना), 338 (गंभीर चोट पहुंचाना) और 427 (नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू