विदेश की खबरें | स्वीडन में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर आठ लोगों को घायल किया, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई आतंकवादी मकसद था।

स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई आतंकवादी मकसद था।

उन्होंने कहा कि अभियोजकों ने इसके आतंकवादी घटना होने या नहीं होने के संबंध में जांच आरंभ कर दी है।

इसके बाद, पुलिस के एक संवाददाता सम्मेलन में जांचकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच आरंभ कर दी है।

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख मालेना ग्रान ने कहा, ‘‘लेकिन इस समय हम विस्तार से जानकारी नहीं दे सकते।’’

पुलिस ने बताया कि एक युवक ने वेटलांडा में लोगों पर हमला किया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह हमला क्यों किया।

हमले के बाद पुलिस कार्रवाई में गोली लगने से हमलावर घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि हमलावर और पीड़ितों की स्थिति कैसी है। संदिग्ध की पहचान भी उजागर नहीं की गई है।

स्थानीय पुलिस प्रमुख जोनास लिंडेल ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि इन चोटों से जीवन को खतरा नहीं है’’, लेकिन अभी विस्तार से कुछ बताया नहीं जा सकता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान