एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरिद्वार में एक व्यक्ति ने दो बच्चों को गंगनहर में फेका, एक की मौत, एक लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो बच्चों को कथित तौर पर गंगनहर में फेंक दिया, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दूसरा बच्चा लापता है।

देश की खबरें | हरिद्वार में एक व्यक्ति ने दो बच्चों को गंगनहर में फेका, एक की मौत, एक लापता
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हरिद्धार, 17 जनवरी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो बच्चों को कथित तौर पर गंगनहर में फेंक दिया, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दूसरा बच्चा लापता है।

हरिद्वार (देहात) के पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर ने बताया कि आरोपी लाखन को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों-लविश (सात) और लक्की (छह) की मां सुमन 2019 में अपने पति की मौत के बाद से ग्राम दहियाकी में लाखन के साथ रह रही थी ।

उन्होंने बताया कि घटना 16 जनवरी को उस समय हुई जब सुमन काम करने एक फैक्ट्री में गई थी और दोनों बच्चे लाखन के साथ घर पर ही थे।

उन्होंने बताया कि लाखन दोनों बच्चों को गंगनहर के पास ले गया और एक-एक करके उन्हें नहर में धक्का दे दिया। बाद में उसने सुमन को बताया कि बच्चे कहीं गुम हो गए हैं ।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर बडे लडके का शव गंगनहर से बरामद कर लिया गया है जबकि छोटे लड़के की तलाश जारी है।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).