देश की खबरें | गढ़चिरौली में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गढ़चिरौली, पांच मई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह घटना मंगलवार की दोपहर को तब घटी, जब देसाईगंज निवासी अजीत नाकाडे (21) दोपहिया वाहन से अपनी महिला मित्र के साथ उसेगांव जंगल में गया था।
अधिकारी ने कहा कि दोनों जब जंगल में पहुंचे तब एक बाघ ने अचानक नाकाडे पर हमला कर दिया और उसे खींच ले गया।
उन्होंने कहा कि नाकाडे की दोस्त किसी तरह वहां से भागी और उसने अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने तलाश शुरू की तो नाकाडे का शव मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Petrol-Diesel Price Hike: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, एक ही झटके में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, आम जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Punyatithi: छत्रपति संभाजी महाराज बलिदान दिवस पर इन मराठी WhatsApp Messages, Quotes, Photo SMS के जरिए शंभू राजे को करें नमन
टेक जगत में छाई मायूसी: ‘Forever Layoffs’ और AI के बढ़ते चलन से कर्मचारियों का मनोबल न्यूनतम स्तर पर
LPG Crisis in India: एलपीजी आपूर्ति को लेकर सरकार सख्त, घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अवधि हुई 25 दिन, रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश
\