एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इटावा में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत, करीब 17 अन्‍य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इटावा जिले में सोमवार को श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | इटावा में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत, करीब 17 अन्‍य घायल

इटावा (उप्र), तीन मार्च इटावा जिले में सोमवार को श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि घटना थाना भरथना क्षेत्र में इटावा-कन्नौज राजमार्ग पर स्थित बहारपुरा पुल के पास की है जब भागवत कथा के बाद जवारे और अन्य सामग्री के विसर्जन के बाद श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए।

घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भरथना अतुल प्रधान एवं थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकट के अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

राय ने बताया कि रणधीर सिंह (30) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्‍होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है और घायलों का उपचार जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).