एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में बस अड्डे पर खड़ी दो बसों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बस अड्डे पर खड़ी दो बसों में मंगलवार रात आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में बस अड्डे पर खड़ी दो बसों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

सिंगरौली, 25 मार्च मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बस अड्डे पर खड़ी दो बसों में मंगलवार रात आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना वैढ़न कस्बे के बस अड्डे पर रात 12 बजकर 20 मिनट पर हुई।

कोतवाली थाना प्रभारी निपेंद्र सिंह ने बताया कि बस अड्डे पर दो बस खड़ी थीं। उन्होंने कहा कि पहले एक बस में आग लगी जो बाद में दूसरी बस में भी फैल गई।

उन्होंने कहा कि एक बस में चालक, ‘कंडक्टर’ और ‘हेल्पर’ सो रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि चालक और कंडक्टर बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन वाहन के मध्य भाग में सो रहा ‘हेल्पर’ हरीश पनिका (25) बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बाद में दमकल की गाड़ियों और पुलिस के एक दल ने आग बुझाई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).