देश की खबरें | कर्नाटक में निजी बस के नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के कारवार में एक निजी बस सोमवार तड़के एक पुल से टकराने के बाद नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कारवार (कर्नाटक), 21 जुलाई कर्नाटक के कारवार में एक निजी बस सोमवार तड़के एक पुल से टकराने के बाद नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हुबली निवासी विनायक शिंदे के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना उत्तर कन्नड़ जिले के अगासुर गांव के पास तड़के लगभग तीन बजे हुई। निजी बस मंगलुरु जा रही थी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और गड्ढों से बचने की कोशिश में वह वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी पुल से टकराकर पलट गई और नदी में गिर गई।
बस में सवार यात्रियों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचाया गया लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक पुरुष यात्री की मौत हो गई और 18 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया और मामले की जांच जारी है।
सं सिम्मी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

