एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत, 36 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 36 और लोग संक्रमण की चपेट में आए। शहर के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही।

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत, 36 नये मामले सामने आए

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 36 और लोग संक्रमण की चपेट में आए। शहर के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही।

शहर में पिछले माह कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई। इनमें एक-एक मौत 7, 16 और 17 सितंबर को जबकि दो लोगों की मौत 28 सितंबर को हुई।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अक्टूबर में अभी तक संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है। इससे पहले दो और 10 अक्टूबर को एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में महामारी की शुरुआत से अभी तक कुल 25,090 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।

सोमवार को शहर में 15 नये मामले आए थे और संक्रमण की दर 0.03 प्रतिशत रही थी।

शहर में मंगलवार तक कुल 14,39,441 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 14.14 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2021 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).