Uttar Pradesh: किशोरी को अगवा करने, बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने एक किशोरी को अगवा करने, उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है.
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 27 अक्टूबर : गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने एक किशोरी को अगवा करने, उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है. पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई थी.
उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के परिजनों ने चंद्रभान पुत्र किशोरीलाल के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था.
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने किशोरी को मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन से बरामद किया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | अवैध बालू उत्खनन मामलाः आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने निलंबित थानाध्यक्ष के दो ठिकानों पर छापा मारा
मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को अगवा करने के आरोप में चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के दौरान उसने किशोरी के साथ बलात्कार करने का अपराध स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2021 02:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

