एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पिस्तौल और दो हथगोले बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एक व्यक्ति के पास से एक पिस्तौल एवं दो हथगोले बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पिस्तौल और दो हथगोले बरामद

पुंछ/जम्मू, 21 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एक व्यक्ति के पास से एक पिस्तौल एवं दो हथगोले बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान कमरुद्दीन के रूप में की गई है, जो पेशे से शिक्षक है।

अधिकारियों ने बताया कि मंडी क्षेत्र के हरि बुड्ढा गांव में स्थित उसके घर से पाकिस्तान से अवैध रूप से लाए गए हथियार बरामद किए गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना ने विशेष सूचना के आधार पर रविवार तड़के गांव में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अभी जारी है।

इस बीच, सेना की सहायता से पुलिस ने रविवार सुबह मेंढर सेक्टर के कालाबन को भी घेर लिया जहां तलाशी अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).