देश की खबरें | सौतेली बेटी से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को छह साल की अपनी नेत्रहीन सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, छह दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को छह साल की अपनी नेत्रहीन सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने साल भर पहले अपने पति के गुजर जाने के बाद मुम्बरा टाउनशिप के एक व्यक्ति (44) से शादी की थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Telangana: तेलंगाना में कोविड-19 के 622 नए मामले, दो लोगों की मौत.

अधिकारी के अनुसार पिछले एक साल के दौरान आरोपी ने इस बच्ची के साथ कथित रूप से कई बार बलात्कार किया। वह यह हरकत तब करता तब उसकी पत्नी काम पर चली जाती थी।

पुलिस के अनुसार जब वह (लड़की) विरोध करती थी, तब आरोपी उसे धमकी देता था।

यह भी पढ़े | Vijayashanthi to Join BJP: कांग्रेस के बर्ताव से नाराज अभिनेत्री विजयशांति ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कल बीजेपी में होंगी शामिल.

जब एक स्थानीय एनजीओ को इस कथित अपराध के बारे में पता चला तब उसने पीड़िता की मां से संपर्क किया। वैसे इस महिला को भी इस गुनाह की जानकारी थी और उसने पति से सवाल भी किया था लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

पुलिस के मुताबिक जब एनजीओ के सदस्यों ने महिला को समझाया तब उसने शुक्रवार रात को अपने पति के विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी और फिर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ भादंसं और बाल यौन अपराध रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत ने शनिवार को आरोपी को एक सप्ताह के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू