COVID-19 Updates in Telangana: तेलंगाना में कोविड-19 के 622 नए मामले, दो लोगों की मौत
तेलंगाना में कोविड-19 के 622 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.73 लाख से अधिक हो गई. वहीं संक्रमण से दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,472 हो गई.
हैदराबाद, 6 दिसंबर: तेलंगाना (Telangana) में कोविड-19 के 622 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.73 लाख से अधिक हो गई. वहीं संक्रमण से दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,472 हो गई. एक सरकारी बुलेटिन में पांच दिसंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद (Hyderabad) नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे ज्यादा 104 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद रांगारेड्डी में 55, मेडचल मल्काजगिरि में 51 मामले सामने आए हैं.
यह भी पढ़े: कोरोना वायरस: संक्रमण के 36,011 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 96.44 लाख हुए.
इसमें बताया गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 8,125 मरीजों का इलाज चल रहा है और शनिवार को 57,308 नमूनों की जांच हुई. राज्य में मृत्यु दर 0.53 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 96.48 फीसदी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

