एजेंसी न्यूज

Noida Shocker: नोएडा में पुलिस ने गाय से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने गाय से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी. पुलिस ने बताया कि कथित दुष्कर्म की यह घटना थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की है. पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960, 11 (1) (ए) के तहत प्राथमिक दर्ज की है और घटना की जांच जारी है.

Noida Shocker: नोएडा में पुलिस ने गाय से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Arrest (img: tw)

नोएडा (उप्र), 11 अक्टूबर : गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने गाय से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी. पुलिस ने बताया कि कथित दुष्कर्म की यह घटना थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की है. पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960, 11 (1) (ए) के तहत प्राथमिक दर्ज की है और घटना की जांच जारी है.

थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नोएडा में फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की निवासी राजबाला सिंह पत्नी रोहित सिंह ने इस मामले में बृहस्पतिवार रात करीब सवा सात बजे प्राथमिकी दर्ज कराई. यह भी पढ़ें : Massive Python Attack Video: बाथरूम की सफाई करते वक्त विशाल अजगर ने व्यक्ति पर किया हमला, बाल- बाल बचा

राजबाला ने पुलिस को बताया कि 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात में दो बजे उनके घर मनीष चौहान पहुंचे और उन्होंने उनको बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति (जिसका नाम पंचदेव बताया जा रहा है) को उनकी गाय से दुष्कर्म करते पकड़ा गया है. राजबाला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).