एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh: बीजापुर जिले में नक्सलियों को सामान मुहैया कराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चावल और विस्फोट सामग्री भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Chhattisgarh: बीजापुर जिले में नक्सलियों को सामान मुहैया कराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

बीजापुर, 25 मई: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चावल और विस्फोट सामग्री भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को सुगंधित चावल, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान भेजने के आरोप में पुलिस ने निर्मल जुमड़े को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ें: UP Shocker: मुंबई की महिला की लखनऊ में हत्या, चार गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि बीजापुर पुलिस को जानकारी मिली थी कि​ चेरपाल गांव के निवासी निर्मल जुमड़े को पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के माओवादी लिंगेश और शांति विज्जी ने माओवादी नेताओं के उपयोग के लिए उच्च स्तर के सुगंधित चावल, विस्फोटक और अन्य सामानों की आपूर्ति के लिए नकद रुपये दिए हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार को जुमड़े को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में जुमड़े ने बताया कि 19 मई को लिंगेश और शांति विज्जी ने उससे संपर्क कर उक्त सामान पहुंचाने को कहा था.

उन्होंने बताया कि योजना के मुताबिक जुमड़े 22 मई को सारा सामान लेकर एक ट्रक से गंगालूर क्षेत्र के सावनार के जंगल के लिए रवाना हुआ लेकिन रेगड़गट्टा गांव के आगे ट्रक नहीं जा पाने के कारण सामान को रेगड़गट्टा गांव में एक व्यक्ति के घर में उतार दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जुमड़े के निशानदेही पर 100 बोरी चावल तथा अन्य सामान बरामद कर लिया है..

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2023 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).