देश की खबरें | अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में आपत्त्तिजनक पोस्ट करने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, तीन अगस्त कोरोना वायरस से संक्रमित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति के कर्नाटक कांग्रेस सोशल मीडिया इकाई से संबद्ध होने का दावा किया जा रहा है।
यह भी पढ़े | कृष्ण जन्माष्टमी 2020: कोरोना वायरस के कारण, इस्कॉन मंदिर में इस बार मनाया जाएगा पहला वर्चुअल जन्मदिन.
आरोपी ने शाह के स्वास्थ्य के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी और पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किसी भी नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी नहीं करने की अपील की और कहा कि यह पार्टी की संस्कृति नहीं है।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: CPI(M) नेता मोहम्मद सलीम की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती.
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो भाईचारे और मानवता का उदाहरण प्रस्तुत करती है।
उल्लेखनीय है कि शाह ने रविवार को कहा था कि उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह चिकित्सक की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)