देश की खबरें | दिल्ली में कार से महिला को कुचलने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास कार से महिला को टक्कर मारने के मामले में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 फरवरी दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास कार से महिला को टक्कर मारने के मामले में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी राम कुमार दीक्षित के रूप में हुई है और उसे घटना के 24 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया गया।
उन्होंने बताया कि उसने कार से एक महिला को टक्कर मार दी थी।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी के अनुसार, यह दुर्घटना 20 फरवरी को सुबह करीब 2:30 बजे हुई, जब मेट्रो स्टेशन के पास टहल रही महिला को आरोपी ने कार से टक्कर मार दी। उसे (महिला को) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दिल्ली कैंट पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
धौला कुआं, दिल्ली कैंट, हरि नगर और तिहाड़ जेल रोड के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को आरोपी की पहचान करने और वाहन बरामद करने में मदद मिली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

