देश की खबरें | पौड़ी में दो बुजुर्गों को मारने वाले तीन संदिग्ध हमलावर बाघों में से एक​ पिंजरे में कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में हाल में तीन दिन में दो बुजुर्गों को हमला कर मार डालने के लिए जिम्मेदार माने जा रहे तीन बाघों में से एक को पिंजरे में कैद कर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है ।

कोटद्वार (उत्तराखंड), 27 अप्रैल पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में हाल में तीन दिन में दो बुजुर्गों को हमला कर मार डालने के लिए जिम्मेदार माने जा रहे तीन बाघों में से एक को पिंजरे में कैद कर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है ।

वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बुधवार की शाम जुई गांव में एक घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में दिखाई दिए बाघ को नशीला इंजेक्शन दागकर बेहोश कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बाघ को पिंजरे में डालकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर लाया गया है जहां से कुछ दिन बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

रिखणीखाल क्षेत्र के दो गांवों डल्ला और सिमली में 13 और 15 अप्रैल को बाघों ने दो बुजुर्गों को हमला कर मार डाला था जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गयी थी।

बाघों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए थे जबकि लोगों में भरोसा पैदा करने के लिए वन विभाग की टीम गश्त भी कर रही थी।

दो अन्य बाघों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में स्कूल तथा अन्य शिक्षण संस्थान शुक्रवार को भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\