देश की खबरें | इटावा में चलती ट्रेन से हथकड़ी समेत कूदकर फरार तीन अभियुक्तों में से एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश से ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर महाराष्ट्र ले जाये जा रहे धोखाधड़ी मामले के तीन आरोपी इटावा और इकदिल स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से हथकड़ी समेत कूदकर फरार हो गए थे, जिनमें से जीआरपी ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इटावा (उप्र), 17 जून उत्तर प्रदेश से ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर महाराष्ट्र ले जाये जा रहे धोखाधड़ी मामले के तीन आरोपी इटावा और इकदिल स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से हथकड़ी समेत कूदकर फरार हो गए थे, जिनमें से जीआरपी ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इटावा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शैलेश कुमार निगम ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढे छह बजे इकदिल रेलवे स्टेशन के निकट फरार अभियुक्त अनीस को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह प्रतापगढ़ जिले के रामपुर फतनपुर का रहने वाला था।

उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनीस को इटावा न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय से रिमांड मंजूर होने पर जीआरपी अनीस को महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द करेगी और शेष दो फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

इसके पहले सोमवार को निगम ने बताया था कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के थाना नालासोपारा पुलिस के उपनिरीक्षक मिलिंद तापडे़ और हर्षल रउस के नेतृत्व में पुलिस टीम की अभिरक्षा में रामपुर फ़तनपुर निवासी मो. अनीस तथा राजन पुर कुंडा के रहने वाले रेहान फारुकी एवं अकील अहमद को धोखाधड़ी, दस्तावेज में हेराफेरी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर लेकर ट्रेन से महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा जा रहे थे।

जीआरपी प्रभारी ने महाराष्ट्र पुलिस से मिली सूचना के हवाले से बताया कि सोमवार सुबह 5:20 बजे जब ट्रेन इटावा स्टेशन से लगभग पांच किमी पहले इकदिल स्टेशन के बीच गुजर रही थी तभी तीनों आरोपी पुलिस को धक्का मार कर चलती ट्रेन से हथकड़ी समेत कूदकर भाग निकले। ट्रेन जब इटावा स्टेशन पर रुकी तब घटना की जानकारी जीआरपी इटावा प्रभारी को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि तबसे आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\