एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में कोविड-19 का एक नया मामला, इलाजरत मरीजों की संख्या नौ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 महामारी का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7,47,415 हो गई है।

देश की खबरें | ठाणे में कोविड-19 का एक नया मामला, इलाजरत मरीजों की संख्या नौ

ठाणे, 17 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 महामारी का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7,47,415 हो गई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामले का पता सोमवार को चला।

स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक जिले में अभी इलाजरत मरीजों की संख्या नौ है।

अधिकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सोमवार को किसी मरीज की मौत न होने की वजह से जिले में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 11,971 पर स्थिर रही।

उन्होंने कहा कि अब तक 7,36,208 मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).