देश की खबरें | धमतरी-गरियाबंद जिले की सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के धमतरी और गरियाबंद जिलों की सीमा पर शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रायपुर, 11 मई छत्तीसगढ़ के धमतरी और गरियाबंद जिलों की सीमा पर शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि यह मुठभेड़ आज दोपहर तब हुई जब धमतरी से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।
उन्होंने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद सुरक्षाबलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान अब तक नहीं हो पाई है और आस-पास के इलाकों में अब भी तलाश जारी है।
इस घटना के साथ ही इस साल राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 104 नक्सली मारे जा चुके हैं।
शुक्रवार को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे।
इससे पहले 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 16 अप्रैल को राज्य के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

