देश की खबरें | ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल: संजय राउत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल है और पार्टी अपने ‘‘स्वार्थी’’ उद्देश्य के लिए इस विधेयक पर जोर दे रही है।
मुंबई, 13 दिसंबर शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ लोकतंत्र को नष्ट करने की भाजपा की चाल है और पार्टी अपने ‘‘स्वार्थी’’ उद्देश्य के लिए इस विधेयक पर जोर दे रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के लिए संविधान संशोधन विधेयक को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।
राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा अपने स्वार्थी उद्देश्य के लिए "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर जोर दे रही है।
उन्होंने कहा, "एक राष्ट्र, एक चुनाव लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करने की चाल है।"
उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्र से संबंधित मुद्दे अलग-अलग होते हैं और लोगों को उसी के अनुसार मतदान करना होता है।
राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, "आपने अभी तक बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के चुनाव नहीं कराए हैं। हार के डर से आपने नगर निकाय चुनाव नहीं कराए।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

