एजेंसी न्यूज

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 62 साल के एक मरीज की रविवार देर रात मौत हो गयी। बुजुर्ग को शनिवार को नागौर से यहां भर्ती करवा गया था और वह उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था।

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत
जमात

जयपुर, 20 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है जो जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती था। वहीं संक्रमण के 17 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,495 हो गयी है।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 62 साल के एक मरीज की रविवार देर रात मौत हो गयी। बुजुर्ग को शनिवार को नागौर से यहां भर्ती करवा गया था और वह उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था।

राज्य में संक्रमण के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हुई है।

वहीं संक्रमण के कुल मामलों की संख्या सोमवार सुबह नौ बजे तक बढ़कर 1,495 हो गयी। इनमें 17 नये मामले हैं। नये मामलों में आठ जयपुर से और कोटा, जोधपुर झुंझुनू के दो-दो मामले हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 60 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).