देश की खबरें | हिमाचल में कोविड-19 से और एक व्यक्ति की मौत, 11 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से मंगलवार को 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई वहीं 11 और लोगों के इस घातक वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 954 हो गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है।

शिमला, 30 जून हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से मंगलवार को 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई वहीं 11 और लोगों के इस घातक वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 954 हो गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है।

एक अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर जिला में जंगलीबेरी गांव निवासी एक महिला को उम्र संबंधी कई बीमारियां भी थीं। उनकी मृत्यु मंडी जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई।

यह भी पढ़े | चीन विवाद पर महाराष्ट्र के कांग्रेस मंत्री नितिन राउत ने शरद पवार को घेरा, कहा- रक्षा मंत्री रहते हुए 1962 की गलतियों को सुधाराना चाहिए था.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में सामने आए 11 नए मामलों में चार-चार मामले ऊना और कांगड़ा से हैं। इसके अलावा शेष तीन मामले हमीरपुर और सोलन से हैं।

एक जिला अधिकारी ने बताया कि कांगड़ा में सामने आए नए मामलों में सेना के एक जवान का आठ साल का पुत्र शामिल है। सात साल का उनका एक अन्य रिश्तेदार भी संक्रमित मिला है।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2199 नए केस पाए गए, 62 की मौत: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जवान 23 जून को अरुणाचल प्रदेश से लौटा था और दो दिन पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी।

जवान को पहले ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\