एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत, 1034 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित और एक मरीज की मौत हुर्ह है जबकि संक्रमण के 1034 नये मामले सामने आए हैं।

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत, 1034 नए मामले

पटना, 27 जनवरी बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित और एक मरीज की मौत हुर्ह है जबकि संक्रमण के 1034 नये मामले सामने आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में गोपालगंज में कोविड से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 1034 नये मामले सामने आए हैं जिनमें से सबसे अधिक पटना में 134, समस्तीपुर में 109 और सहरसा में 74 मामले सामने आए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10321 है।

पिछले 24 घंटों में बिहार में 82,108 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2022 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).