देश की खबरें | शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत व उनके भाई को धमकी देने के मामले में एक और गिरफ्तारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत और उनके विधायक भाई सुनील राउत को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मुंबई, 15 जून शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत और उनके विधायक भाई सुनील राउत को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या पांच हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को पांचवें आरोपी की मामले में संलिप्तता मिली थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, “ आरोपी एक राजनीतिक कार्यकर्ता भी है और शहर के पूर्वी उपनगरों के स्थानीय नेताओं के साथ उसका घनिष्ठ संबंध है। उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल में विधायक सुनील राउत के साथ उसकी तस्वीरें और वीडियो भी हैं।"

एक अदालत ने उसे 19 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

इस संबंध में प्राथमिकी पिछले हफ्ते कांजुरमार्ग थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शुरू में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ के दौरान कुछ अन्य लोगों के नामों का खुलासा किया।

अधिकारी ने कहा कि फोन कर धमकी देने के कारण की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड