देश की खबरें | जेएनयू परिसर में छात्राओं से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और उनके अपहरण के प्रयास के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नयी दिल्ली, आठ जून जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्राओं से कथित छेड़छाड़ और उनके अपहरण के प्रयास के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान आर के पुरम निवासी महावीर के तौर पर की है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने अभिषेक (22) को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दावा किया है कि वह एक मुक्त विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने कहा कि वे परिसर में घुसने से पहले इलाके में घूम रहे थे।

उन्होंने कहा कि तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार बाकी दो आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

जेएनयू छात्र संघ ने बुधवार को आरोप लगाया था कि कार में सवार कुछ नशे में धुत लोगों ने मंगलवार रात परिसर में आकर दो छात्राओं को अगवा करने की कोशिश की थी।

आरोप है कि घटना के समय अभिषेक कार चला रहा था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने बुधवार को कहा, ‘‘जेएनयू के छात्रों से दो शिकायत मिली है और मामले दर्ज कर लिये गये हैं। एक मामला मारपीट और दूसरा छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश से संबंधित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों मामलों में आरोपी और वाहन समान हैं और उनकी पहचान कर ली गयी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now