जरुरी जानकारी | दस लाख टन आलू का आयात किया जा रहा है, 30,000 टन भूटान से अगले कुछ दिन में आ जाएगा: गोयल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि आलू के खुदरा मूल्य पर लगाम लगाने के लिये 10 लाख टन इस सब्जी का आयात किया जा रहा है। इसमें से करीब 30,000 टन आलू भूटान से अगले कुछ दिनों में आ जाएगा।
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि आलू के खुदरा मूल्य पर लगाम लगाने के लिये 10 लाख टन इस सब्जी का आयात किया जा रहा है। इसमें से करीब 30,000 टन आलू भूटान से अगले कुछ दिनों में आ जाएगा।
उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है जब आलू की खुदरा कीमत देश में कुछ जगहों पर 60 रुपये किलो से ऊपर तक पहुंच गयी है।
गोयल ने यह भी कहा कि 10 लाख टन आलू के आयात के लिये सीमा शुल्क जनवरी 2021 तक कम कर 10 प्रतिशत कर दिया गया है।
वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आलू की कीमत बढ़ रही है और अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 42 रुपये किलो पर पिछले तीनों दिनों से स्थिर बना हुआ है।
यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.
गोयल ने कहा कि हालांकि सरकार ने आलू के आयात के लिये कदम उठाये हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘आलू के खुदरा मूल्य पर लगाम लगाने के लिये कदम उठाया गया है। हम 10 लाख टन आलू का आयात करने जा रहे हैं। इसमें से करीब 30,000 टन आलू भूटान से अगले कुछ दिनों में आ जाएगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आलू, प्याज और अन्य जरूरी चीजें त्योहारों के दौरान सस्ती दरों पर मिले।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)