एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कंधमाल जिले के बुदानी अभयारण्य क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर ओडिशा में कंधमाल जिले के बुदानी अभयारण्य क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर वनक्षेत्र में 23 अक्टूबर को एक अभियान शुरू किया गया था, जो शुक्रवार तक चला।

उसने बताया कि इस अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे विशेष अभियान दल (एसओजी) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गयी।

पुलिस के मुताबिक इस अभियान के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की तलाशी की और उन्हें एक माओवादी मृत मिला तथा उसके पास से ए के 47 भी बरामद किया गया।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि मृत व्यक्ति भाकपा (माओवादी) के कंधमाल-कालाहांडी-बौद्ध-नयागढ़ संभाग का कुख्यात माओवादी है।

उसके अनुसार इलाके की और तलाशी की जा रही है तथा अभियान भी जारी है।

पुलिस महानिदेशक वाई बी खुरानिया ने कंधमाल पुलिस, खुफिया निदेशालय और अभियान संबंधी मुख्यालय को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

ओडिशा में जनवरी से अबतक सुरक्षाबलों ने पांच माओवादियों को मार गिराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).