देश की खबरें | गुजरात में हनुमान मंदिर में विवादास्पद भित्तिचित्रों को विकृत करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के बोटाद जिले के एक प्रसिद्ध मंदिर में स्वामीनारायण संप्रदाय के संत सहजानंद स्वामी के सामने भगवान हनुमान को घुटने टेकते दिखाने वाले भित्तिचित्रों को विकृत करने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

बोटाद, दो सितंबर गुजरात के बोटाद जिले के एक प्रसिद्ध मंदिर में स्वामीनारायण संप्रदाय के संत सहजानंद स्वामी के सामने भगवान हनुमान को घुटने टेकते दिखाने वाले भित्तिचित्रों को विकृत करने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

हाल में कुछ हिंदू धार्मिक नेताओं ने सालंगपुर में स्थित भगवान हनुमान के मंदिर से इन भित्तिचित्रों को हटाये जाने की मांग की थी, जिसके कुछ दिनों बाद यह घटना हुई है।

पुलिस अधीक्षक किशोर बबलोइया ने कहा, ‘‘हर्षद गढ़वी नामक व्यक्ति को तोड़फोड़ करने और भित्तिचित्रों को विकृत करने के मामले में हिरासत में लिया गया है।’’

मंदिर प्रबंधन ने कुछ महीने पहले भगवान हनुमान की 54 फुट की मूर्ति स्थापित की थी जिसका अनावरण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।

इस मंदिर की एक दीवार पर भित्तिचित्र बने हैं, जिनमें से कम से कम दो में भगवान हनुमान को सहजानंद स्वामी को प्रणाम करते हुए दिखाया गया है जिससे यह विवाद पैदा हुआ।

इससे पहले, प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने बिना किसी का नाम लिए इन भित्तिचित्रों के चित्रण का विरोध किया था और लोगों से ‘बोलने’ का आग्रह किया था।

अहमदाबाद के भगवान जगन्नाथ मंदिर के दिलीप दासजी महाराज ने भी कहा था कि किसी को भी ऐसे कृत्यों में शामिल नहीं होना चाहिए जो किसी धर्म का अपमान करते हों।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान